Ajwain Ke Fayde
अजवायन
अजवायन (Thyme) एक झाड़ीनुमा वनस्पति है जो मसाला एवं औषधि के रूप में प्रयुक्त होती है। छोटे पैमाने पर इसकी खेती की जाती है। अजवायन सत मधुमखियों के लिए एक वरदान है।अजवायन सत मधुमक्खी मैं कई रोगों मैं काम आता है जैसे माइट, रोबिन फ़ास्ट वर्किंग जैसे काम करता हैं।
अजवायन खाने के फायदे
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी (Ajwain Water) पीने से आपको कई फायदे मिलेंगे. अजवाइन (Ajwain) न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है. अजवाइन के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं. इसे रोजाना पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है.
अजवायन से मिलने वाले लाभ
अजवाइन महिलाओं के लिए उपयोगी है-
महिलाओं के लिए अजवाइन बेहद उपयोगी है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता हैं। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के लिए यह औषधि की तरह काम करती है। अजवाइन की चाय बनाकर पीने से महिलाओं को पीरियड के दर्द से निजात मिलती है। अजवाइन रक्त प्रवाह को बढ़ाने का काम करती है। यह वेजिनल यीस्ट इन्फेक्शन के उपचार में भी असरदार है। आइए जानते हैं कि अजवाइन खाने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
रात में सोने में आसानी
रात को अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मस्तिष्क शांत होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। साथ ही इससे आपको कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है।
पेट के दर्द के लिए
अजवाइन और छोटी मात्रा में नमक , गर्म पानी के साथ पीने पर अपच और पेट के दर्द के लिए काफी फायदेमंद है।
सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत
अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। अजवाइन का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें। अब इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाकर फांक लें। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
डायरिया से दिलाए राहत
डायरिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभकारी हो सकता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी गर्म करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसे सोने से करीब 30 मिनट पिएं। इस पानी को पीने से डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य परेशानी में काफी जल्द राहत मिलेगा।
जोड़ों में दर्द होने पर से राहत
यदि आपको सर्दियां आते ही हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है। हड्डियों में दर्द रहने लगता है, जोड़ों में दर्द होता है, तो रात में खाना खाने के एक घंटे बाद एक चम्मच अजवाइन का सेवन खूब चबाकर करें। इसके बाद गर्म पानी पी लें। काफी हद तक दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
कब्ज की समस्या से राहत
आपको कब्ज की समस्या अक्सर परेशान करती है? कई तरह के नुस्खे आजमाकर देख चुके हैं। रात में सोने से पहले गर्म दूध या गर्म पानी भी पीते हैं, फिर भी अधिक लाभ नहीं हुआ, तो आप रात में एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाएं। इसे आप हल्का भून कर भी खा सकते हैं। सुबह आपका आसानी से पेट साफ हो जाएगा। कुछ दिनों तक ऐसा करके देखें, कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
शराब की लत के लिए
यह जड़ी बूटी उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो शराब से छुटकारा चाहते हैं। रोजाना अजवाइन के बीज को चबाने से शराब की लालसा से छुटकारा मिल सकता है।
शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए
यह शुक्राणुओं की संख्या में सुधार करने और समय से पहले स्खलन का इलाज करने के लिए एक सिद्ध विधि है।