Amla Khane Ke Fayde
आँवला आँवला एक फल देने वाला वृक्ष है। यह करीब २० फीट से २५ फुट तक लंबा झारीय पौधा होता है। यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है। हिमालयी क्षेत्र और प्राद्वीपीय भारत में आंवला के पौधे बहुतायत मिलते हैं। इसके फूल घंटे की तरह होते हैं। इसके फल सामान्यरूप…
आँवला
आँवला एक फल देने वाला वृक्ष है। यह करीब २० फीट से २५ फुट तक लंबा झारीय पौधा होता है। यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है। हिमालयी क्षेत्र और प्राद्वीपीय भारत में आंवला के पौधे बहुतायत मिलते हैं। इसके फूल घंटे की तरह होते हैं। इसके फल सामान्यरूप से छोटे होते हैं, लेकिन प्रसंस्कृत पौधे में थोड़े बड़े फल लगते हैं। इसके फल हरे, चिकने और गुदेदार होते हैं। स्वाद में इनके फल कसाय होते हैं।
आँवला के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत लाभ (Amla Benefits ) हैं। आंवला ना सिर्फ त्वचा, और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है। आंवला का प्रयोग कई तरह से किया जाता है, जैसे- आमला जूस (amla juice), आंवला पाउडर (amla powder), आंवला अचार आदि।
आँवला से मिलने वाले फायदे –
सर्दियों का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है. डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसमी फल खाने से हर तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. ऐसा ही एक मौसमी फल है आंवला. सर्दियों में आंवला खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं कि आंवला खाने के क्या फायदे (Benefits of eating Amla) हैं और आखिर इस मौसम में आंवला खाने की सलाह क्यों दी जाती है.
विटामिन C से भरपूर-
आंवला खाने की सबसे पहली वजह यही है कि इसमें खूब सारा विटामिन C होता है. 100 ग्राम आंवले में संतरे की तुलना में 10 से 30 गुना अधिक विटामिन C होता है. हर दिन आंवला खाने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है. आंवले में पाया जाने वाला विटामिन C एथेरोस्कलेरोसिस जैसी बीमारी से बचाता है.
रूसी और सफेद बालों की समस्या
करे दूर- हर दिन आंवला हेयर क्लींजर से मसाज करने से रूसी की समस्या दूर होती है और बालों में चमक आती है. अगर आपके बाल रूखे हों या समय से पहले सफेद हो रहे हों तो आंवले का तेल बालों में लगाएं. आपकी सारी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी.
बॉडी को करे डिटॉक्स
आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जिससे यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
वज़न करे कम
आंवला में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर की मेटाबोलिक रेट को सुधारता है। आंवला पानी पीने से शरीर पर फैट नहीं जमता है। सुबह-सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना फायदेमंद होता है।
रंगत को करे साफ
आंवला का सेवन नियमित रूप से लगातार करते रहने से मुंहासे, पिगमेंटेशन, झाइयां और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। यहां तक कि आंवले के पाउडर को फेस मास्क व हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
पाचन में करे मदद
आंवले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर के पाचन तंत्र को सुधारता है। आंवला का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। आंवला प्राकृतिक लैग्जेटिव का काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने या उसका जूस पीने से कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
हड्डियों व मांसपेशियों को करे मजबूत
आंवला में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति दिलाता है।आंवला में पोटेशियम की मात्रा होती है, जिसकी वजह से शरीर की मांसपेशियों के लिए यह फायदेमंद होता है।
फर्टिलिटी को सुधारता है
आंवला पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने और महिलाओं को गर्भ धारण करने में सहायता करता है। यह महिलाओं में ओव्लयूशन को बढ़ाता है और पुरुष में स्पर्म की क्वालिटी में सुधार
हड्डियां बनाए मजबूत
आंवला में कैल्शियम की भरपूर मात्रा में होता है। आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों को दर्द से भी राहत मिलती है। आंवला में पोटैशियम की मात्रा भी होती है जो, शरीर की मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र रखे दुरुस्त
आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो, शरीर के पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट में रोज सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट में इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है