Anjeer Ke Fayade

अंजीर क्या है

अंजीर (अंग्रेजी नाम फ़िग , वानस्पतिक नाम: “फ़िकस कैरिका”, प्रजाति फ़िकस, जाति कैरिका, कुल मोरेसी) एक वृक्ष का फल है जो पक जाने पर गिर जाता है। पके फल को लोग खाते हैं। सुखाया फल बिकता है। सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं।

Anjeer Ke Fayade

अंजीर खाने के फायदे

अंजीर नाशपाती के आकर होता है साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट और रसीला होता है। अंजीर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।यह फल दिखने में हल्का पीला, गहरा बैंगनी होता है। इसके स्वास्थ्य के लिए ढेरो फायदे है। इसके फल को सुखाकर सूखे मेवे के रूप में भी उपयोग में लिया जाता है। साथ ही इसका उपयोग दूध या पानी के साथ करने से सेहत पर काफी अच्छा असर पड़ता है।

  • अंजीर में आयरन होता है। अगर शरीर में आयरन की कमी है तो अंजीर का सेवन करे।
  • श्वास लेने में या श्वास की किसी तरह की समस्या होने पर अंजीर खाएं।
  • यदि आपको पेचिश की बीमारी है तो इसमें अंजीर खाना लाभकारी होता है।
  • शारीरिक ताकत के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरुरी है। अंजीर खाने से कैल्शियम की कमी दूर होती है।
  • जो लोग बवासीर से पीड़ित है उन्हें अपनी डाइट में अंजीर शामिल करना चाहिए।
  • तीखा या मसालेदार भोजन करने से शरीर में जलन होने लगती है। पेट में जलन होने पर अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • मूत्र रोग की समस्या में भी अंजीर खाना लाभकारी है।
  • यह बालों की सुंदरता के लिए भी अच्छा होता है। बालों को मजबूत और घना बनाता है।
  • कब्ज की समस्या दूर करे अंजीर  अंजीर पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। …
  • पोषक तत्वों का अवशोषण अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। …
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे अंजीर

1. जिन लोगो को बवासीर की समस्या रहती है उन्हें सुबह सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर को रात को भिगोकर रखे और सुबह उठते ही इसका सेवन करने से कुछ दिन में बच्सिर की समस्या से निजात मिलेगी।

2. अंजीर में भरपूर मात्रा में केल्शियम पाया जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से हड्डिया मजबूत बनती है।

3. यौन शक्ति को बढाने के लिए अंजीर को दूध के साथ लेने से अधिक लाभ होता हैं।शरीर हष्ट पुष्ट रहता है और यौन शक्ति बढती है।

4. अंजीर ताज़ा भी मिल जाये या फिर सुखा भी मिले तो सेवन करना चाहिए इससे शरीर की दुर्बलता दूर होती है और साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है।

5. गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को अंजीर का सेवन करना चाहिए क्यूंकि इससे उनके शरीर में आयरन की कमी नही होती है। साथ ही शरीर का तापमान भी सही रहता है।

Ask your question here