Home » Full Form » Pinterest

Pinterest

दोस्तों कहने को तो इंटरनेट का इस्तेमाल आज हर कोई कर रहा है! क्योंकि आप ऐसे कई लोगों को जानते होंगे जो इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ Facebook, Whatsappp तथा Youtube, TikTok इत्यादि Apps पर वीडियो देखने के लिए करते हैं! परंतु क्या आप जानते हैं इंटरनेट पर ऐसी कहीं सोशल Sites हैं जो आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती हैं।

जैसे कि Twitter, Quora, Pinterest इत्यादि! दोस्तों हम Quora एवं Twitter के बारे में पहले ही इस साइट पर विस्तारपूर्वक जानकारी दे चुके हैं। इसलिए आज का यह लेख Pinterest के विषय पर है! यदि आपने अभी तक इस सोशल साइट का इस्तेमाल नहीं किया है! तो यह लेख सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है।

क्योंकि इस लेख में आप बेहद सरल एवं स्पष्ट शब्दों में समझेंगे कि Pinterest क्या होता है? Pinterest पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं! इसका उपयोग करने के क्या-क्या फायदे हैं। साथ ही आप यह भी जानेंगे कि पिंटरेस्ट को किसने और कब बनाया! तो दोस्तों आइये जानते हैं सबसे पहले कि

Pinterest क्या है?

Pinterest एक सोशल मीडिया नेटवर्क है! यह अन्य सर्च इंजन की तरह ही एक Search इंजन है! परंतु Pinterest में आप केवल Visual Elements जैसे की Images वीडियो, Gif इत्यादि सर्च कर सकते हैं! यह दुनिया के सबसे बड़े Visual सोशल नेटवर्क में से एक है! जिसमें कोई भी User इमेज, वीडियो, इंफोग्राफिक्स या उन सभी सामग्री को साझा कर सकता है जो मुख्य रूप से दृश्य होती हैं।

इसके अलावा लाखों Pinterest यूजर्स Pinterest का उपयोग Ideas के लिए भी करते हैं! वे लोग जिनके पास Online प्रोजेक्ट है यह एक Online प्रोजेक्ट बनाने की सोच रहे हैं। Pinterest पर नए-नए आइडिया पाने के लिए भी करते हैं।

दोस्तो आप Pinterest को वेब पर आधारित एक पिन बोर्ड या बुलेटिन बोर्ड की तरह भी सोच सकते हैं। क्योंकि आपने स्कूल या कॉलेज में एक Information बोर्ड को देखा होगा! जिस पर किसी पेज या फ़ोटो में किसी भी प्रकार की सूचना को Pin से चिपकाया जाता है।

ठीक इसी प्रकार आप Pinterest में व्यवस्तिथ (Organize) तरीके से Image को Board में Create कर उसे Pin कर सकते हैं।

“इसे आप एक Bookmarking Tool भी कह सकते हैं”

दोस्तों सामान्यतः लोग इंटरनेट पर या Pinterest पर पाए गए चित्रों को अलग अलग Boards में Pin करते हैं! Pinterest में पाई जाने वाली अनेक Images Clickable होती हैं ! जिसका मतलब है कि जैसे ही आप उन Images पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक नया Tab ओपन हो जाता है, जहां उस Image से जुड़ी जानकारी दी होती है!

इसे आप एक उदाहरण की तरह समझ सकते हैं! Pinterest रेसिपी के लिए एक पॉपुलर स्थान है! जहां लोग रेसिपी से जुड़ी पोस्ट देख सकते हैं, और जब आप किसी आकर्षक फोटो पर क्लिक करते हैं तो आप Recipe के Web पेज पर पहुंच जाते हैं! जहां आपको उस रेसिपी को बनाने के बारे में पूरी विधि बताई गई होती है। इसके अलावा उस रेसिपी वाली पोस्ट के लिए आप रेसिपी Board Create कर उसमें Save कर सकते हैं! ताकि बाद में आप उसे एक्सेस कर सके।

चूँकि Pinterest एक सोशल नेटवर्किंग साइट है! तो आप किसी पोस्ट को लाइक कमेंट एवं शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक दूसरे को पर्सनली Message भी कर सकते हैं।

तो इस प्रकार आप समझ चुके होंगे कि Pinterest क्या है? आइए हम जान लेते हैं कि Pinterest पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं!

तो दोस्तों जैसा कि आपने सीखा Pinterest क्या है?आइये अब हम जानते हैं कि Pinterest का इस्तेमाल करने के लिए हम उस पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं!

Step 1.

सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक कर Pinterest साइट में Sign Up कीजिये!

जैसा कि आप इस पेज पर देख रहे होंगे कि आप फेसबुक के जरिए Sign Up कर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। या फिर आप ईमेल आईडी के जरिए भी Pinterest पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

अतः Continue With ईमेल पर क्लिक कीजिए।

Step 2.

अब अपना Email एड्रेस Enter कीजिए तथा नीचे Next पर Tap कीजिए ।

उसके बाद Pinterest पासवर्ड टाइप कीजिए। तथा Next पर Tap कर दीजिए।

अब आप अपनी Age सेलेक्ट कीजिए! साथ ही आप अपना Name भी Edit कर सकते हैं! उसके बाद नीचे Done पर क्लिक कीजिए।

अब आपको यहां पर अपना Gender सिलेक्ट करना होगा! जिसे सिलेक्ट करने के बाद नीचे Done पर क्लिक कीजिए।

Step 3.

अब आप अगली स्लाइड में आप देखेंगे कि अनेक कैटेगरी के Topics की Images दिखाई देंगी

आपका जिस भी 5 टॉपिक पर Interest है! आप उसे Choose कर लीजिए।

तो दोस्तों इस तरह आपने सफलतापूर्वक Pinterest पर अकाउंट Create कर लिया है! आइए हम आगे बढ़ते हैं तथा जानते हैं Pinterest का इस्तेमाल करने के एक User को क्या-क्या फायदे होते हैं।

दोस्तों बिजनेस के नजरिए से Pinterest को देखें तो यदि आपकी कोई वेबसाइट है! तो Pinterest आपकी साइट में ट्रैफिक पाने का एक मुख्य जरिया हो सकता है! क्योंकि Pinterest आपके अन्य सोशल एकाउंट जैसे- फेसबुक एवं Twitter अकाउंट के साथ भी Linked हो सकता है! अतः दुनिया के Largest सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से Pinterest से भी आप अपने टारगेट ऑडियंस को प्राप्त कर सकते हैं।

दोस्तों Pinterest पर आप अपनी सभी पसंदीदा चीजों को एक Board में ऑर्गेनाइज कर सकते हैं! साथ ही उसे Pin भी कर सकते हैं! अतः इस प्रकार आप अपनी पसंदीदा चीजों को एक जगह पर व्यवस्थित कर सकते हैं

प्रतिमाह 250 मिलियन यूजर्स Pinterest का इस्तेमाल करते हैं! जिसका मतलब है कि आपके अपने बिजनेस को प्रमोट करने का यह बेस्ट प्लेटफार्म साबित हो सकता है।

Pinterest एक लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां आप वीडियोस, इमेज के जरिए चीजों को सीख सकते हैं! उदाहरण के लिए यदि आप किसी Girl के फोटो पर क्लिक करते हैं तो आप Step By Step मेकअप करने का तरीका जान सकते हैं।

जब भी आपके द्वारा Pinterest पर पोस्ट की गई पिन या Board पर कोई यूजर Pin, Follow या React करता है! तो इसकी सूचना आपको नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाती है। इसका मुख्य फायदा यह है कि आप अपने टारगेट ऑडियंस का पता लगा सकते हैं।

Pinterest को कब और किसने बनाया ?

Pinterest को पहली बार वर्ष 2009 दिसम्बर माह में Ben Silbermann, Evan Sharp and Paul Sciarra नामक तीन व्यक्तियों द्वारा बनाया गया था। जिसे मूल रूप से मार्च 2010 में पहली बार लांच किया गया।

तो दोस्तों इस तरह आपने आज के इस लेख में जाना की Pinterest के बारे में जाना! उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी! यदि आपका Pinterest से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के जरिए पूछ सकते हैं।

साथ ही यह जानकारी पसंद आई है तो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस जानकारी को अन्य यूज़र्स तक पहुंचाएं!

निष्कर्ष:

जी हाँ दोस्तों आपको आज की पोस्ट कैसी लगी, आज हमने आपको बताया कि Pinterest Kya Hai और Pinterest Account Kaise Banaye? बहुत ही आसान शब्दों में हमने भी आज की पोस्ट में सीखा।

What Is Pinterest In Hindi आज मैंने इस पोस्ट में सीखा। आपको इस पोस्ट की जानकारी अपने दोस्तों को भी देनी चाहिए। तथा Social Media पर भी यह पोस्ट ज़रुर Share करे। इसके अलावा, कई लोग इस जानकारी तक पहुंच सकते हैं।

यदि आप हमारी वेबसाइट के नवीनतम अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको हमारी Sahu4You की Website को Subscribe करना होगा।

नई तकनीक के बारे में जानकारी के लिए हमारे दोस्तों, फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही New Technology की जानकारी लेकर, हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद, और अलविदा दोस्तों आपका दिन शुभ हो।

Comments

2 responses

  1. Dhanyavad Sir aapka, apne pinterest kya hai aur isse paisa kaise kamaye
    ke baare mein bahut achha article likha hai. Mein sab samjhh gaya, aap bahut achhe se samjhate hein.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *