Skip to content

Sahu4You Blog

Top Hindi Blogs List (2025) - Complete Guide & Tips

Vikas Sahu

By Vikas Sahu

Top Hindi Blogs List (2025) - Complete Guide & Tips
blogging

आप यहाँ 2025 के सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉग, भारत के शीर्ष हिंदी ब्लॉगों की सूची प्रेरणा, स्वास्थ्य, तकनीक, यात्रा और साहित्य श्रेणी से। हिंदी ब्लॉग और ब्लॉगरों की एक आवश्यक निर्देशिका का अवलोकन कर सकते हैं, जो हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉग के रूप में मान्यता प्राप्त हैं।

आपको यहाँ न केवल शीर्ष हिंदी ब्लॉग के विषय में जानकारी मिलेगी, बल्कि आप इस हिंदी ब्लॉगरों की सूची की सहायता से सीधे अपने पसंदीदा हिंदी ब्लॉगों पर पहुंच सकते हैं। यह भारत के श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगर की एक सम्पूर्ण सूची है जिसमें केवल श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगों को ही स्थान प्राप्त हुआ है।

एक हिंदी ब्लॉग डायरेक्टरी के साथ 2025 के सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉग की सूची, विभिन्न श्रेणियों में हमने यह सूची बनाई है। यह सूची भारत के शीर्ष हिंदी ब्लॉग की है, जिसे हमारे ब्लॉगिंग विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन शोध के बाद तैयार किया गया है।

हिंदी भाषा मुख्य रूप से भारत के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बोली जाती है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि शामिल हैं।

Best Hindi Blogs in 2025 List

हिंदी संस्कृति और परंपराओं को बहुत महत्व देती है, और इसका प्रभाव संगीत, कला, साहित्य, और खान-पान पर देखा जा सकता है। भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के बारे में एक आम गलतफहमी यह है कि सभी भारतीय हिंदी बोलते हैं, हालांकि, भारत में 2000 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।

अब, आपके हिंदी ज्ञान को परीक्षा करने के लिए एक मजेदार क्विज़ का समय है:

हिंदी भाषा किस भाषा परिवार का हिस्सा है? a) द्रविड़ b) सिनो-तिब्बती c) इंडो-युरोपीय d) आदिवासी

हिंदी भाषा के पाठक अक्सर एक सामान्य जिज्ञासा दिखाते हैं। वे हमेशा सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉग की तलाश में रहते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि शीर्ष हिंदी ब्लॉग कौन से हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध लाखों ब्लॉगों में से सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगों की एक सूची तैयार करने का हमारा प्रयास आपके सामने प्रस्तुत है। यहां भारत के शीर्ष हिंदी ब्लॉगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है।

Best Blogs in Hindi – (Sorted by Category)

हिंदी ब्लॉग लेखन अभी भी उद्भव काल में ही है, ऐसे में वर्तमान समय में मौजूद अच्छे हिंदी ब्लॉग या ब्लॉगर की एक तालिका बनाना अपने आप में कठिन कार्य है। इस आर्टिकल में हमने कोशिश की है की आपके समक्ष विभिन्न श्रेणियों के भारत के शीर्ष हिंदी ब्लॉग (Top Hindi Blogs) की सूची प्रस्तुत करें।

पिछले 4-5 वर्षों में हजारों नए हिंदी ब्लॉग सामने आए हैं और उन पर बेहतरीन काम हो रहा है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थापित हिंदी ब्लॉग अपनी उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के कारण बहुत लोकप्रिय हैं। इस लेख में, आइए आपको 2025 में प्रचलन में सर्वश्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगों से परिचित कराते हैं। यह पुराने और नए ब्लॉगों की एक मिश्रित सूची है, जो हमें उम्मीद है कि आपको पसंद आएगी। हम प्रमुख हिंदी ब्लॉगों की एक सूची प्रस्तुत करते हैं।

Top 5 Hindi Blog Lists में हमने चुनिंदा श्रेणियों में हिंदी भाषा के सर्वश्रेष्ठ 5 ब्लॉग को सूचीबद्ध किया है। यदि आपके हिसाब से हमसे कुछ चूक हुई हो, तो कृपया कमेंट सेक्शन में लिखकर सूचित करें। इस पाठ में आगे आपको विभिन्न विषयों के बेस्ट ब्लॉग (Best Hindi Blog Sites) की सूची पढ़ने को मिलेगी, जिसमें उस श्रेणी के टॉप 5 ब्लॉग शामिल हैं।

प्रमुख हिंदी साहित्यिक पोर्टल्स – Top Hindi Literature Blogs

निम्न तालिका में हमने टॉप 5 हिंदी साहित्य संबंधित सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग (Best Hindi Literature Blogs) को सम्मिलित किया है। यह सभी ब्लॉग बहुत समय से अपने क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। साहित्य और कविता में रुचि रखने वाले पाठक शायद ही इन ब्लॉग से अनभिज्ञ हों। इनमें से कुछ ब्लॉग तो पिछले 10 से 15 वर्ष से अधिक समय से अस्तित्व में हैं।

यदि आप हिंदी साहित्य, काव्य, कविता और इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारियों में रुचि रखते हों, तो अवश्य इन ब्लॉग को विजिट करें और अपनी जानकारी बढ़ाएं। ध्यान रहे कि यह तालिका किसी रैंक या वरीयता के क्रम में नहीं दी गई है। जो अंक पहले कॉलम में लिखे गए हैं, वे साधारण क्रम संख्या हैं।

| क्रम | ब्लॉग नाम | लिंक | | ---- | ------------- | --------------------------------------- | | #1 | हिंदी कुञ्ज | https://www.hindikunj.com/ | | #2 | कविता कोश | http://kavitakosh.org/ | | #3 | हिंदी साहित्य | https://www.hindisahitya.org/ | | #5 | ज्ञानदर्पण | https://www.gyandarpan.com/ |

1. हिंदी कुञ्ज (https://www.hindikunj.com/)

हिंदी कुञ्ज डॉट कॉम कोलकाता निवासी श्री. आशुतोष दुबे जी द्वारा संचालित ब्लॉग है इसपर हिंदी साहित्य से जुड़े लेखों का एक विशाल कोष है जहाँ से एक वेब पत्रिका प्रकशित की जाती है।

हिंदी कुञ्ज डॉट कॉम कोलकाता निवासी श्री. आशुतोष दुबे जी द्वारा संचालित ब्लॉग है। इस पर हिंदी साहित्य से जुड़े लेखों का एक विशाल कोष है, जहाँ से एक वेब पत्रिका प्रकाशित की जाती है।

हिंदी कुञ्ज डॉट कॉम हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जहां विभिन्न विषयों पर रोचक और ज्ञानवर्धक लेख मिलते हैं। यदि आपको हिंदी साहित्य में रुचि है, तो यह ब्लॉग आपके लिए अत्यंत उपयोगी हो सकता है।

हिंदी कुञ्ज डॉट कॉम ब्लॉग की प्रमुख विशेषताएं:

  1. साहित्यिक लेख: विभिन्न विषयों पर गहन और विचारोत्तेजक लेख।
  2. वेब पत्रिका: नियमित रूप से प्रकाशित होने वाली वेब पत्रिका।
  3. समृद्ध सामग्री: हिंदी साहित्य से जुड़े लेखों का विशाल संग्रह।

2. कविता कोष

कविता कोष एक ऐसा मंच है जहाँ भारत की विभिन्न भाषाओं में रचित कविताओं का संग्रह है। इसमें आपको नए पुराने सभी कवियों की रचनाएँ पढ़ने को मिलती हैं। साथ ही, यह पोर्टल इ-पत्रिका और इ-पुस्तकें भी प्रकाशित करता है।

  • स्थापना वर्ष – 2007

3. हिंदी साहित्य डॉट ऑर्ग

हिंदी साहित्य डॉट ऑर्ग पर हिंदी साहित्य का संकलन है। यहाँ आपको साहित्य से संबंधित लेखों, पुरस्कारों और रचनाकारों के बारे में पढ़ने को मिलता है। पिछले 1 वर्ष से यह साइट अपडेट नहीं हो रही है, परन्तु इस पर आपको बहुत से पुराने अच्छे लेख पढ़ने को मिलेंगे।

  • स्थापना वर्ष – 2011

5. ज्ञानदर्पण डॉट कॉम

ज्ञानदर्पण डॉट कॉम इतिहास और कहानियों से संबंधित वेबसाइट है। इसके संचालक श्री रतन सिंह हैं, जो वर्ष 2008 से इस वेबसाइट पर नित नई ऐतिहासिक जानकारी प्रकाशित करते हैं। ज्ञानदर्पण पर राजस्थान के इतिहास के साथ-साथ बहुत सी लोक कथाएँ छपती रहती हैं।

  • स्थापना वर्ष – 2008

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी स्वास्थ्य ब्लॉग – Top Hindi Health Blogs

कई लोग ऑनलाइन जानकारी के आधार पर खुद ही निदान और इलाज करने लगते हैं, जो गलत और हानिकारक हो सकता है। हमेशा क्वालिफाइड डॉक्टर से परामर्श लें। लोग अक्सर हर्बल और घरेलू उपचार को पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं। जबकि कुछ उपाय सहायक हो सकते हैं, हर उपाय सभी के लिए सुरक्षित नहीं होता। विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक है।

ऐसे में सबसे पॉपुलर स्वास्थ्य ब्लॉग्स की सूची को इस आर्टिकल में स्थान देना हमारा कर्तव्य बन जाता है। नीचे की तालिका में भारत के 5 पसंदीदा हेल्थ ब्लॉग्स (Best Hindi Health Blogs) दिए गए हैं।

एक और ज़रूरी बात जो यहाँ लिखना आवश्यक है, वह यह कि स्वास्थ्य ब्लॉग पर लिखी जानकारियां चिकित्सीय परामर्श नहीं होती हैं। यदि आप किसी व्याधि से पीड़ित हों तो ब्लॉग से प्राप्त जानकारियों के सहारे बिल्कुल न रहें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

पेश हैं टॉप 5 हेल्थ ब्लॉग की सूची।

| क्रम | ब्लॉग नाम | लिंक | | ---- | ---------------- | ------------------------------ | | #1 | क्रेडीहेल्थ | https://www.credihealth.com/ | | #3 | My उपचार | https://www.myupchar.com/ | | #4 | द हेल्थ साइट | https://www.thehealthsite.com/ |

1. क्रेडीहेल्थ (https://www.credihealth.com/blog/hi)

क्रेडीहेल्थ चिकित्सीय सेवाओं का एक पोर्टल है जो हिंदी में स्वास्थ्य सम्बंधित परामर्श भी प्रदान करता है। यह पोर्टल मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा संचालित है और इसमें आपको महत्वपूर्ण चिकित्सीय सलाह पढ़ने को मिलती है। साथ ही यहाँ चिकित्सीय जगत की खबरें भी कवर की जाती हैं। स्थापना वर्ष – 2012

3. My उपचार (https://www.myupchar.com/)

माय उपचार का उद्देश्य चिकित्सीय सेवाओं को आम लोगों तक पहुँचाना है। इनका यह भी प्रयास है कि चिकित्सा सम्बंधित कार्यों के लिए भाषा बाधा न बने, इसलिए यह वेबसाइट हिंदी में अच्छा कार्य कर रही है। चिकित्सा जगत की यह अग्रणी साइट है। स्थापना वर्ष – 2016

4. द हेल्थ साइट (https://www.thehealthsite.com/hindi/)

द हेल्थ साइट ज़ी एंटरटेनमेंट द्वारा संचालित वेबसाइट है, जहाँ हर महीने लगभग 40 लाख लोग जाकर हेल्थ टिप्स पढ़ते हैं। यह फिटनेस, सौंदर्य, मातृ-शिशु, पेरेंटिंग और स्वास्थ्य से जुड़े आम विषयों पर केंद्रित वेबसाइट है। स्थापना वर्ष – 2002

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी प्रेरणादायक वेबसाइटें: Top Hindi Motivational Blogs

जीवन में सकारात्मक रहने के लिए अध्यात्म से जुड़े और प्रेरणादायक लेख बहुत पढ़े जाते हैं। अपने निजी और सामाजिक जीवन में सुधार के लिए इस प्रकार के ब्लॉग्स की महती आवश्यकता होती है। क्योंकि हिंदी पढ़ने वालों की संख्या बहुत अधिक है, इस प्रकार के लेख भी बहुत मांग में रहते हैं।

इस प्रकार के ब्लॉग (Hindi blogs on life) युवाओं के मार्गदर्शन करने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। जीवन में उल्लास के लिए मोटिवेशन ब्लॉग सभी को पढ़ने चाहिए।

अब इस टेबल में हमने टॉप हिंदी मोटिवेशनल ब्लॉग (Best Hindi Motivational Blogs) को सूचीबद्ध किया है। आप इनके लिंक्स पर जाकर प्रेरित होंगे और अच्छा महसूस करेंगे।

| क्रम | ब्लॉग नाम | लिंक | | ---- | ---------------- | ------------------------------- | | #1 | अच्छी बातें | https://www.achhibaatein.com/ | | #2 | आपकी सफलता | https://www.aapkisafalta.com/ | | #3 | ज्ञानी पंडित | https://www.gyanipandit.com/ | | #4 | Thought In Hindi | https://www.thoughtinhindi.com/ | | #5 | HindiSoch | HindiSoch.com |

1. अच्छी बातें (https://www.achhibaatein.com/)

जयपुर, राजस्थान के निवासी श्री महेश यादव जी द्वारा चलाया जाने वाला ब्लॉग "अच्छी बातें" हिंदी जगत में काफी प्रसिद्ध है। यहाँ महेश जी के अलावा अन्य लेखक भी योगदान देते हैं। आजकल इस वेबसाइट का फोकस हिंदी गानों के बोल छापने और सामान्य ज्ञान की पोस्ट लिखने पर अधिक है।

  • स्थापना वर्ष – 2013

2. आपकी सफलता (https://www.aapkisafalta.com/)

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के छोटे से कसबे चंदौसी के श्री अमूल शर्मा जी "आपकी सफलता" नामक ब्लॉग को चलाते हैं। यह ब्लॉग पूर्णतः मार्गदर्शन और प्रेरणा से संबंधित लेखों का खजाना है। यहाँ आपको कोट्स, कविता और प्रेरणादायक लेखों की एक बड़ी श्रृंखला मिलेगी। साथ ही व्यक्तिगत सफलता के टिप्स भी पढ़ सकते हैं।

  • स्थापना वर्ष – 2015

3. ज्ञानी पंडित (https://www.gyanipandit.com/)

2014 से चल रहे "ज्ञानी पंडित" ब्लॉग के प्रबंधक श्री मयूर जी हैं। यहाँ बड़े लोगों की जीवनी, शेर-औ-शायरी, तथा देश-दुनिया की प्रेरणादायक जानकारियां हैं। इस ब्लॉग की सबसे अच्छी खूबी यह है कि यह नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, जिससे आपको हमेशा ताजा पठनीय सामग्री मिलती है।

  • स्थापना वर्ष – 2014

4. Thought In Hindi (https://www.thoughtinhindi.com/)

असम के 23 वर्षीय युवा रक्तिम बरुआ का यह ब्लॉग दिखने में तो बहुत अच्छा है ही, इसमें आपको प्रेरणादायक कहानियाँ, भाषण और पुस्तक समीक्षा पढ़ने को मिलती है। रक्तिम की लेखन शैली बहुत अच्छी है, वे हिंदी और अंग्रेजी शब्दों का मिश्रित प्रयोग करते हैं।

  • स्थापना वर्ष – 2018

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी यात्रा ब्लॉग – Top Hindi Travel Blogs

यात्रा वृतांत भी ब्लॉग के रूप में लिखे जाते हैं, घुमक्कड़ प्रवृत्ति के लोग अपने संस्मरणों को ब्लॉग की शकल में संजो कर रखते हैं। ऐसा करने से उनकी यादें तो ताज़ा रहती ही हैं बल्कि पाठकों को भी नई जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

कहाँ किस मार्ग से पहुंचा जाए? किस होटल में ठहरा जाए? कौन से दर्शनीय स्थलों को देखा जाए? यह सब जानकारियां यात्रा ब्लॉग से प्राप्त हो जाती हैं। एक प्रकार से पर्यटक स्थल के वर्चुअल दर्शन ही हो जाते हैं।

हमने आपके लिए हिंदी भाषा के टॉप ट्रेवल ब्लोग्स (Best Hindi Travel Blogs) की लिस्ट नीचे चस्पा की है, आनंद लीजिये।

| क्रम | ब्लॉग नाम | लिंक | | ---- | ----------------- | ---------------------------------- | | #1 | मुसाफिर हूँ यारों | https://www.neerajmusafir.com/ | | #2 | इंडीटेल्स | https://www.inditales.com/hindi/ | | #3 | Travel Blog Plus | https://www.travelblogplus.com/ | | #4 | जाटदेवता का सफर | http://jatdevta.blogspot.com/ | | #5 | मुसाफ़िर चलता जा | http://yogi-saraswat.blogspot.com/ |

1. मुसाफिर हूँ यारों (https://www.neerajmusafir.com/)

श्री नीरज मुसाफिर जी द्वारा संचालित ब्लॉग यात्रा वृतांतों से भरा पड़ा है। दूरस्थ पहाड़ी स्थलों से लेकर शांत थार मरुस्थल और दक्षिण के पर्यटक स्थानों की खूब यात्राएं कवर की गई हैं। नीरज जी अपनी हर यात्रा की छोटी से छोटी जानकारियां अपनी पोस्ट में लिखते हैं।

  • स्थापना वर्ष – 2008

2. इंडीटेल्स (https://www.inditales.com/hindi/)

अनुराधा गोयल जी का यह ब्लॉग अंग्रेजी में शुरू किया गया था, जिसमें वर्ष 2017 से हिंदी भाषा का सेक्शन भी जोड़ा गया। हमने गौर किया कि इस ब्लॉग पर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को अधिक महत्व दिया जाता है। अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पर्यटन संबंधी वृतांत पढ़ने के लिए यह सही ब्लॉग है।

  • स्थापना वर्ष – 2004

3. Travel Blog Plus (https://www.travelblogplus.com/)

ट्रेवल ब्लॉग प्लस श्री कुलदीप कंवर जी का है। इस ब्लॉग में आपको हिमाचल के रमणीय स्थलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के धार्मिक पर्यटन स्थलों की जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी। आप इस ब्लॉग की अलेक्सा रैंक पर न जाएँ, बल्कि इनके कंटेंट को पढ़ें, अच्छा लगेगा।

  • स्थापना वर्ष – 2015

4. जाटदेवता का सफर (http://jatdevta.blogspot.com/)

दिल्ली के बुराड़ी से सम्बंधित श्री संदीप पवार उर्फ जाटदेवता जी घुमक्कड़ी के शौकीन और मनमौजी व्यक्ति हैं। उनके स्वभाव में जो घूमने को लेकर जुनून है, वह उनकी लेखनी में भी झलकता है। संदीप जी अपनी यात्राओं के दौरान अपने कैमरा से खींची गई तस्वीरों को ब्लॉग पोस्टों में अच्छे से साझा करते हैं, जिससे आपको अपनी स्क्रीन पर ही नई जगहों के दर्शन हो जाते हैं।

  • स्थापना वर्ष – 2011

5. मुसाफ़िर चलता जा (http://yogi-saraswat.blogspot.com/)

पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर श्री योगी सारस्वत जी इस ब्लॉग को 2012 से चला रहे हैं। यहाँ आपको पढ़ने से अधिक फोटो यात्रा देखने को मिलेंगी। यह भी एक अनूठा अनुभव होता है किसी नए स्थान से परिचित होने का। एक उम्दा ब्लॉग।

  • स्थापना वर्ष – 2012

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी टेक (तकनीक) ब्लॉग – Top Hindi Tech Blogs

इस श्रेणी में हम चर्चा करेंगे बेहतरीन तकनीक सम्बंधित ब्लॉग की, जिनको पढ़कर आप तकनीक जगत की नित नई गतिविधियों से अपडेट रह सकें। हिंदी ब्लॉग जगत में तकनिकी ब्लागरों की एक भारी भीड़ है, और शायद इस श्रेणी में सबसे अधिक ब्लॉग भी हो सकते हैं। पर क्वालिटी कंटेंट की कमी भी इसी केटेगरी में है।

हिंदी टेक ब्लॉग क्षेत्र में कॉपी पेस्ट वीरों की भरमार है साथ ही कंटेंट स्पिनर्स का भी खाशा जोर है। हालाँकि फिलहाल यह एक चुनौती है, पर दीर्धकाल में केवल ओरिजिनल लिखने वाले ब्लॉगर ही टिक सकेंगे।

परिणामस्वरूप हमे सबसे अधिक कठिनाई इस श्रेणी के बेस्ट 5 हिंदी टेक ब्लॉग (Best Hindi Tech Blogs) चुनने में हुई, हम चुने हुए 5 टेक ब्लॉग निचे टेबल में प्रस्तुत कर रहे हैं।

| क्रम | ब्लॉग | लिंक | | ---- | -------------- | ----------------------------- | | #1 | Digit | https://www.digit.in/hi/ | | #2 | BGR | https://www.bgr.in/hi/ | | #3 | Gadgets 360 | https://hindi.gadgets360.com/ | | #4 | CatchHow | www.youtube.com/@ManojSaruu | | #5 | Shout Me Hindi | https://shoutmehindi.com/ |

1. Digit (https://www.digit.in/hi/)

डिजिट नाम से भारत में एक तकनिकी पत्रिका वर्हों से प्रचलन में है। समय के साथ-साथ डिजिट को भी डिजिटल होना पड़ा, क्योंकि आजकल लोग छपी हुई पत्रिका से अधिक महत्व ऑनलाइन कंटेंट को देते हैं। ऑनलाइन कंटेंट त्वरित गति से और कहीं भी उपलब्ध हो जाता है। इसी क्रम में डिजिट पत्रिका वालों ने अपना ऑनलाइन ब्लॉग शुरू किया, धीरे-धीरे इन्हे हिंदी भाषी पाठकों की मांग को देखते हुए ऑनलाइन हिंदी संस्करण भी शुरू करना पड़ा। तकनीक के लगभग सभी विषयों को कवर करता एक अच्छा ब्लॉग।

  • स्थापना वर्ष – 2005

2. BGR (https://www.bgr.in/hi/)

BGR भी एक द्विभाषीय तकनिकी वेबसाइट है, यहाँ आपको टेक्नोलॉजी सम्बंधित पोस्ट पढ़ने को मिलती हैं। मोबाइल फ़ोन, टिप्स एंड ट्रिक्स, उत्पाद समीक्षा, कूपन और डील्स आदि की जानकारी से यह वेबसाइट भरी पड़ी है।

  • स्थापना वर्ष – 2006

3. Gadgets 360 (https://hindi.gadgets360.com/)

NDTV का यह हिंदी तकनिकी ब्लॉग 2005 से चल रहा है, जिसमें हिंदी में भी लिखा जाता है। कौन सा मोबाइल बेहतर है? किस टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान अच्छे हैं? कौन से उपयोगी एप्प हैं? ये सब जानकारी पढ़ने के लिए आप गैजेट 360 पर जा सकते हैं।

  • स्थापना वर्ष – 2005

4. CatchHow (https://www.supportmeindia.com/)

कैचहाउ यूट्यूबर मनोज सरू द्वारा संचालित एक लोकप्रिय हिंदी टेक ब्लॉग है। इस ब्लॉग में मोबाइल रिव्यू, अनबॉक्सिंग वीडियो और टेक टिप्स और ट्रिक्स सहित कई तरह के विषय शामिल हैं। अगर आप मनोज सरू के यूट्यूब चैनल के प्रशंसक हैं, तो आप निश्चित रूप से उनके ब्लॉग को भी देखना चाहेंगे।

  • स्थापना वर्ष – 2014

5. Shout Me Hindi (https://shoutmehindi.com/)

भारत के जाने-माने अंग्रेजी ब्लॉगर हर्ष अग्रवाल जो ShoutMeLoud नाम से अंग्रेजी ब्लॉग चलाते हैं, उनके दिमाग की उपज ही ShoutMeHindi है। 2015 में हर्ष को लगा की तकनीक से जुड़ा हिंदी ब्लॉग भी होना चाहिए और यूँ इसकी शुरुआत हुई।

  • स्थापना वर्ष – 2015

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी न्यूज़ ब्लॉग – Top Hindi News Blogs

खबरों का जिक्र किये बिना बेस्ट ब्लॉग लिस्ट अधूरी है, हिंदी भाषा में समाचार पाठकों की संख्या बहुत अधिक है। हिंदी न्यूज़ की मांग के हिसाब से हिंदी के न्यूज़ चैनल और अख़बारों की वेबसाइट भी बहुत प्रसिद्ध हैं। दरअसल हिंदी न्यूज़ समबन्धित टॉपिक को हम ब्लॉग की बजाय न्यूज़ पोर्टल कहें तो ज्यादा सही होगा।

आपके लिए हिंदी न्यूज़ की सबसे पसंदीदा वेबसाइट की सूचि हम निचे प्रेषित कर रहे हैं, असल में तो यह लिस्ट बनाने में भी बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि न्यूज़ पोर्टल्स में बहुत व्यापक जानकारी होती है और लगभग सभी विषयों को सभी स्थापित न्यूज़ पोर्टल बहुत अच्छे से कवर करते हैं। फिर भी हमने अपनी तरफ से बेहतरीन चैनल्स की सूचि निचे प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

| क्रम | ब्लॉग | लिंक | | ---- | ------------- | -------------------------------------- | | #1 | आज तक | https://www.aajtak.in/ | | #2 | नवभारत टाइम्स | https://navbharattimes.indiatimes.com/ | | #3 | दैनिक भास्कर | https://www.bhaskar.com/ | | #4 | जनसत्ता | https://www.jansatta.com/ | | #5 | अमर उजाला | https://www.amarujala.com/ |

1. आज तक (https://www.aajtak.in/)

आज तक भारत का प्रमुख समाचार चैनल है जो अपने विस्तृत कवरेज और त्वरित खबरों के लिए जाना जाता है। इस न्यूज़ पोर्टल पर राजनीति, खेल, मनोरंजन, और तकनीक से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें पढ़ी जा सकती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 2,345
  • Alexa Rank (India) – 210
  • स्थापना वर्ष – 2000

2. नवभारत टाइम्स (https://navbharattimes.indiatimes.com/)

नवभारत टाइम्स भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र है, जो अपनी प्रामाणिक और विस्तृत खबरों के लिए जाना जाता है। यहाँ राजनीति, व्यवसाय, खेल, और जीवनशैली से जुड़ी सभी प्रमुख खबरें पढ़ी जा सकती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 4,567
  • Alexa Rank (India) – 598
  • स्थापना वर्ष – 1946

3. दैनिक भास्कर (https://www.bhaskar.com/)

दैनिक भास्कर भारत का सबसे बड़ा हिंदी समाचार पत्र है। इस पोर्टल पर राजनीति, खेल, मनोरंजन, और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ स्थानीय खबरें भी प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 3,219
  • Alexa Rank (India) – 479
  • स्थापना वर्ष – 1958

4. जनसत्ता (https://www.jansatta.com/)

जनसत्ता एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। यहाँ राजनीति, समाज, संस्कृति, और मनोरंजन से जुड़ी सभी प्रमुख खबरें मिलती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 9,876
  • Alexa Rank (India) – 1,230
  • स्थापना वर्ष – 1983

5. अमर उजाला (https://www.amarujala.com/)

अमर उजाला एक लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र है जो अपने व्यापक समाचार कवरेज और पठनीयता के लिए जाना जाता है। यहाँ पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ स्थानीय खबरें भी मिलती हैं।

  • Alexa Rank (Global) – 5,432
  • Alexa Rank (India) – 680
  • स्थापना वर्ष – 1948

चयन के मानदंड और सूची तैयार करने के सुझाव:

प्रिय पाठकगण,

Top Hindi Blogs की इस सूची को बनाते समय हमने कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा है, जिनका वर्णन हम यहाँ करने का प्रयास कर रहे हैं। आमतौर पर बेस्ट ब्लॉग लिस्टों में Alexa Ranking या अधिक ट्रैफिक ही केवल एक आधार होता है, पर हमने कोशिश की है कि कंटेंट क्वालिटी, रोचक लेखन और प्रभावशाली ब्लॉग को ही यहाँ शामिल किया जाए। उपरोक्त लेख में लिखी गई अलेक्सा रैंकिंग नवंबर – दिसंबर 2020 की हैं, जिन्हें समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। साथ ही यह भी बताना चाहेंगे कि ये सूचियां किसी घटते या बढ़ते क्रम में नहीं हैं, इन्हें रैंकिंग न माना जाए।

बेस्ट ब्लॉग सूची और उसके चयन के बारे में विचार करना एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि पाठकों को विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सके। यहां कुछ विचार दिए गए हैं जो इस सूची को तैयार करने में मदद करेंगे:


Top Hindi Blogs Selection Criteria

| श्रेणी | चयन मापदंड | | ---------------- | ---------------------------- | | कंटेंट क्वालिटी | ब्लॉग की सामग्री की गुणवत्ता | | रोचक लेखन | लेखन का आकर्षण और शैली | | प्रभावशाली ब्लॉग | ब्लॉग का प्रभाव और प्रतिष्ठा |


निष्कर्ष:

हमने हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग की इस सूची को निर्विवादित रखने की पूरी कोशिश की है। फिर भी, यदि आपको लगता है कि हमसे कोई अच्छा ब्लॉग छूट गया है, तो कृपया नीचे कमेंट में लिखकर हमें सूचित करें। हम इस सूची को समय-समय पर अपडेट भी करते रहेंगे। हो सकता है कि हम कुछ नई श्रेणियां यहां जोड़ दें या फिर मौजूद श्रेणियों में बदलाव करें। क्योंकि ब्लॉग जगत में रोज़ नई-नई तकनीक और सामग्री आती रहती है, जिसके चलते इन तालिकाओं में बदलाव होना स्वाभाविक है।

अपना नया ब्लॉग शुरू करने के लिए इस पेज पर जाएं और एक सफल ब्लॉगर बनने की शुरुआत करें।


Top Hindi Blogs Suggestions

| श्रेणी | सुझाव के लिए कमेंट करें | | --------- | ----------------------- | | साहित्य | | | तकनीक | | | खाना-पीना | | | यात्रा | | | शिक्षा | |

हम आपकी टिप्पणियों और सुझावों का स्वागत करते हैं। इससे हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि हम आपको सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग प्रस्तुत कर सकें। धन्यवाद!

Related Articles

Explore more content that might interest you:

  1. Blogging करने के फ़ायदे - Complete Guide & Tips Balance sheet का हिंदी में अर्थ "तुलन पत्र" है—यह किसी तिथि विशेष पर कंपनी की संपत्ति, देनदारियां और शेयरधारक इक्विटी दिखाता है.

  2. Bandwidth Meaning in Hindi - Complete Guide & Tips Bandwidth किसी नेटवर्क में एक निश्चित समय (आमतौर पर 1 सेकंड) में एक स्थान से दूसरे स्थान तक अधिकतम डेटा ट्रांसफर क्षमता को कहते हैं।

  3. Business के लिए क्यों जरूरी है वेबसाइट? Read more about this topic.

  4. How to Start Blog and Make Money in 2025 Read more about this topic.

  5. India Population 2025 - Complete Guide & Tips Read more about this topic.


Discover more helpful guides and tips on Sahu4You.

Vikas Sahu

About the Author

Vikas Sahu

Digital Growth Expert | SEO Specialist

Helping businesses grow online with cutting-edge AI strategies, automation, and digital transformation. Founder of Sahu4You and creator of GitaGPT with 40K+ users.