Giloy के फायदे, गिलोय का सेवन कब करना चाहिए
गिलोय का इस्तेमाल करने के कई फ़ायदे और नुक़सान है, गिलोय ( गिलोय ) एक चढ़ाई झाड़ी है कि अन्य पेड़ों पर बढ़ता है, वनस्पति परिवार Menispermaceae से है। यह पौधा भारत का मूल निवासी है, लेकिन चीन और ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों (1, 2, 3) में भी पाया जाता है।
गिलोय का परिचय
- आयुर्वेदिक नाम : अमृता, गुडुची
- हिन्दी नाम : गिलोय
- यूनानी नाम : गिलोय
- व्यापारिक नाम : गिलोय
- वैज्ञानिक नाग : Tinospora cordifolia
उपयोगी भाग : तना, जड़, संपूर्ण पादप चिकित्सीय
गिलोय क्या है?
गिलोय एक कभी ना सूखने वाला पौधा है। इसका तना रस्सी की तरह होता है और इसके पत्ते पान के आकार के होते हैं। इसके साथ ही इसमें पीले और हरे रंग के फूल गुच्छे में निकलते हैं कहा जाता है कि नीम पर चढ़ी गिलोय अधिक फायदेमंद होती है।
क्योंकि गिलोय एक ऐसा पौधा है जिस पेड़ पर इसकी लतें लगती हैं यह उसके भी गुण ले लेता है।
गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर के नाम से भी जाना जाता है। गिलोय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में कारगार साबित होते हैं। रोजाना गिलोय का सेवन कर आप कई बीमारियों से निजात पाने के साथ इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी और कशमकश भरी जिंदगी में पता नहीं चलता कि कब तनाव हम पर हावी हो जाता है। ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। गिलोय तनाव को कम करने में मदद करता है।
गिलोय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर से टॉक्सिन यानि विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। जिससे आपका दिमाग शांत रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। आप इसका रोजाना सेवन कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
- साफी सिरप का सेवन फायदे और नुकसान
- राजमा के 5 खास फायदे – Kidney Beans (Rajma)
- मूली क्या है? मूली खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान
- टेलीविजन के फायदे और नुकसान
गिलोय के फायदे (Giloy Benefits and Uses)
- आँखों के रोग में फायदेमंद
- कान की बीमारी में फायदेमंद
- टीबी रोग में फायदेमंद गिलोय का सेवन
- गिलोय के सेवन से उलटी रुकती है
- गिलोय के सेवन से कब्ज का इलाज
- गिलोय के इस्तेमाल से बवासीर का उपचार
- पीलिया रोग में गिलोय से फायदा
- लीवर विकार को ठीक करता है
- डायबिटीज की बीमारी में करें गिलोय का उपयोग
- मूत्र रोग (रुक-रुक कर पेशाब होना) में गिलोय से लाभ
- गठिया में फायदेमंद
- फाइलेरिया (हाथीपाँव) में फायदा लेने के लिए करें गिलोय का प्रयोग
- गिलोय से कुष्ठ (कोढ़ की बीमारी) रोग का इलाज
- बुखार उतारने के लिए गिलोय से लाभ
- एसिडिटी की परेशानी ठीक करता है
- कफ की बीमारी में करें गिलोय का इस्तेमाल
- स्वस्थ ह्रदय के लिए गिलोय का सेवन फायदेमंद
- कैंसर में फायदेमंद गिलोय का उपयोग