Haryana e-Kharid Portal – किसान कैंसे Online Registration अथवा Login करें
दोस्तों आप हरियाणा के नागरिक हैं तो आपने कभी न कभी E-Kharid Portal का नाम जरूर सुना होगा और शायद इसके बारे में आपको जानकारी भी हो। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको E-Kharid Portal के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं। हम आपको विस्तार से बताएँगे कि E-Kharid Portal क्या है, किसान इसमें…

दोस्तों आप हरियाणा के नागरिक हैं तो आपने कभी न कभी E-Kharid Portal का नाम जरूर सुना होगा और शायद इसके बारे में आपको जानकारी भी हो। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको E-Kharid Portal के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं।

हम आपको विस्तार से बताएँगे कि E-Kharid Portal क्या है, किसान इसमें Registration करें, इसमें अपनी फसल का ब्यौरा कैसे Online करें तथा E-Kharid Portal से क्या लाभ हैं इत्यादि।
हरियाणा E-Kharid Portal क्या है?
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत वर्ष 2018 में किया था। हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य किसानों से खाद्यान खरीद प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता लाने हेतु किया गया।
इस पोर्टल का फायदा मुख्य तौर पर किसानों को मिलेगा। अब हरियाणा के सभी किसान जो अपनी फसल बेचना चाहते हैं वे e-Kharid portal में registration कर आसानी से उचित मूल्य में बेच सकते हैं। इसमें समय पर किसानों की फसल निश्चित मूल्य में खरीदी जाती है तथा समय पर भुगतान किया जाता है।
- PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है आवेदन कैसे करे
- Andhra Bank Net Banking Login/Registration कैसे करें?
- Citibank Net Banking Login/Registration कैसे करें?
E-Kharid किसान पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
- सभी (*) चिह्नित क्षेत्र भरना अनिवार्य हैं।
- आधार कार्ड नंबर 12 अंक का होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर 10 अंक का होना चाहिए।
- फसल की सम्बन्धित जानकारी इस पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा भेजी जाएगी।
- किसान निम्नलिखित दस्तावेज़ पंजीकरण करने के समय अपने पास रखें –
- आधार कार्ड
- जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी /फारद की कॉपी से अपना मुरब्बा नंबर खसरा नंबर देख कर भरें |
- फसल के नाम /किस्में /बुआई का समय
- बैंक की पासबुक की कॉपी
- किसान के पास अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए।
- जन्मतिथि आपके पहचान पत्र के साथ मेल खाना चाहिए।
- फसल विवरण हेतु निम्नलिखित जानकारी देना आवश्यक है –
- योजना का नाम
- फसल का साल
- वस्तु
- क्षेत्रफल एकड़ में
- किला नंबर – जहाँ खेती की गयी हो
- उत्पादक श्रेणी का प्रकार (भूमि मालिक, पट्टेदार, काश्तकार या संयुक्त)
E-Kharid Portal में किसान Registration कैसे करें?
यदि आप भी हरियाणा के नागरिक है एवं किसान हैं तो आप भी अपनी फसल बिक्री के लिए E-Kharid Portal में अपना Online Registration कर सकते हैं.
Registration करने के लिए नीचे दिए हुए Steps Follow करें –

- https://ekharid.in/ website में visit करें।
- जो Page खुलेगा उसमें दिए हुए ‘किसान पंजीकरण’ विकल्प को चुनें।
- यहाँ पर आपको दो विकल्प मिलेंगे –
- तत्काल पंजीकरण – यदि आपको खेत का मुरब्बा/किल्ला नंबर पता है तो यह विकल्प चुनें।
- साधारण पंजीकरण – यदि आपको खेते का मुरब्बा/किल्ला नंबर नहीं पता है तो यह विकल्प चुनें।
- दोनों में से कोई भी विकल्प चुनने पर एक फॉर्म खुलकर सामने आता है। इस फॉर्म में बहुत सी जानकारियां मांगी गयी हैं जिन्हें आपको भरना होगा। जानकारियां भरने के लिए ऊपर बताये गए दिशा निर्देशों का उपयोग करें।
- जब Registration complete हो जाएगा तो आपको एक अभिस्वीकृति पर्ची (Acknowledgement slip) प्राप्त होगी उसका print निकाल लेवें अथवा कही पर save कर दें।
- इतना करने के बाद सफलतापूर्वक Registration हो जाएगा और आप इसमें लॉग इन भी कर पायेंगे।

E-Kharid Portal में पंजीकृत किसानों का सत्यापन कैसे होता है?
इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को बागवानी विभाग के कर्मचारियों की सहायता से राजस्व अधिकारी सत्यापित करते हैं. किसानों द्वारा दी गई प्रत्येक फसल के बीजित क्षेत्र की जानकारी, बागवानी विभाग के कर्मचारियों की सहायता से राजस्व अधिकारी द्वारा जाँची व अनुमोदित की जाती है.
हरियाणा E-Kharid Portal के क्या लाभ हैं?
- इस पोर्टल की मदद से किसान सीधे तौर पर अपनी फसल बेच सकते हैं।
- इससे किसानों को ठगी, बिचौलियों तथा दलालों से मुक्ति मिलेगी।
- फसल का उचित मूल्य मिलेगा जो सरकार निश्चित करेगी।
- पोर्टल में आपको फसल सम्बंधित उपयुक्त तथा वैध जानकारी मिल जाती है जिससे आपको फसल के समय का पता चल जाएगा।
- इसकी मदद से आप अधिक से अधिक खेती कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
हरियाणा E-Kharid Portal संपर्क विवरण:
पता – Haryana State Agricultural Marketing Board, C-6, SECTOR – 6, PANCHKULA.(HARYANA) INDIA
Email – hsamb@hry.nic.in
Toll Free Helpline Number – 1800 180 2060
- IOB Net Banking Login / Registration कैसे करें
- MAKAUT Login (Student) – Exam, Result, Syllabus and Ucanapply
निष्कर्ष :
दोस्तों उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आप किसान हैं तो आप आसानी से इस पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल बेच पायेंगे तथा उसका आपको उचित मूल्य मिलेगा। यदि आप हरियाणा के एक किसान हैं तो इस पोर्टल पर जरूर Registration करें।
यह जानकारी सोशल मीडिया में शेयर करना न भूलें ताकि अन्य किसान भाइयों को भी इसकी जानकारी मिले तथा वे भी इस योजना का फायदा उठा सकें।