Home » Full Form » Emoji

Emoji

क्या आपको पता है, की Emoji क्या है (What is Emoji Meaning in Hindi) अगर आप स्मार्ट्फ़ोन का उपयोग करते है तो एमोजिस के बारे में परिचित होगे। इमोजी एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक मैसेज होता है जो वेब पेज में उपयोग किया जाने वाला आइडियोग्राम और स्माइलीज है।

इमोजी आपकी टेक्स्ट में लिखी हुई बात को भावनायें देने की काम करती है जिसमें आपके चेहरे के हाव-भाव, सामान्य वस्तुएं, स्थान और प्रकार के मौसम और पशु शामिल हैं. अभी जानिए Emoji क्या है, इमोजी का इतिहास क्या है, एमोजी को किसने और कब बनाया।

इमोजी के कुछ उदाहरण हैं:

😃, 🧘🏻‍♂️, 🌍, 🍞, 🚗, 📞, 🎉, ♥️, और 🏁 आदि।

जब से सोशल मीडिया ऐप्स आम जनता के बीच लोकप्रिय हुए हैं, इमोजी का उपयोग तेजी से बढ़ा है। Emojis अब हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन का एक हिस्सा बन गया है, एक इमोजी हमारे संदेशों के पीछे की भावना को व्यक्त करने का एक शानदार तरीका है इमोजी का उपयोग वास्तव में इंटरनेट की शुरुआत से ही किया जा रहा है, हालांकि इमोजी की लोकप्रियता आजकल के स्मार्टफोन के साथ- साथ बड़े पैमाने पर बढ़ गई है।

क्या आप इमोजी के बिना बातचीत की कल्पना कर सकते हैं? बिल्कुल नहीं, ऐसा इसलिए है क्योंकि वर्चुअल स्पेस में इमोटिकॉन्स हमारी भावनाओं और मनोदशाओं को जाहिर करने हमारी मदद करते हैं।

  • Twitter पर Followers कैसे बढ़ाये?
  • Security Tips for Android फ़ोन की सुरक्षा कैसे करे
  • Instagram Account Delete कैसे करे?

इमोजी इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली भाषा है। हर दिन हम फेसबुक, ट्विटर, संदेश आदि पर इमोजी का उपयोग करते हैं।  अगर आप भी अपने स्मार्टफोन या सोशल मीडिया पर इमोजी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इमोजी क्या है, इमोजी का इतिहास क्या है, एमोजी को किसने बनाया, इत्यादि के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए इस आर्टिकल में हम विस्तार से इन्हीं सब के बारे में जानेंगे आइए नजर डालते हैं।

Emoji Meaning – इमोजी का मतलब क्या है?

इमोजी एक ऐसा पिक्चर आइकॉन है जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन दुनिया में अपनी भावनाओं, जज़्बातों को बेहतर ढंग से जाहिर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इमोजी शब्द को जापानी भाषा से लिया लिया गया है जापनी भाषा में “E” का अर्थ Picture और  “Moji“का अर्थ Character होता है।

इमोजी का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन में चैट करने के दौरान किया जाता है, इसके अलावा आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नेपचैट भी अपने यूजर्स के लिए इमोजी उपलब्ध कराती है।

Bobble AI data intelligence के अनुसार, स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हर दिन 70 बिलियन से अधिक चैट संदेश भेजते हैं जिसमें 10 बिलियन से अधिक इमोजी और 700 मिलियन स्टिकर और  GIF शामिल होते हैं। आजकल हर स्मार्टफोन के कीबोर्ड में आपको कई तरह के इमोजी देखने को मिलेंगे।

इमोजी का इतिहास

दुनिया की पहली इमोजी: अगर हम Emoji के इतिहास पर नज़र डाले तो इमोजी का इतिहास बहुत ही रोचक है क्योंकि इमोजी की शुरुवात किसी ग्राफ़िक डिज़ाइनर ने नहीं बल्कि एक जापानी इंजिनियर ने की थी पहला इमोजी 1999 में एक जापानी मोबाइल ऑपरेटर NTT Docomo में काम करने वाले इंजीनियर Shigetaka Kurita ( शिगेताका कुरीता ) द्वारा बनाया गया था।

इमोजी का चलन: शुरुआती दौर में  शिगेताका कुरीता ने इमोजी के 176 सेट तैयार किए थे जो छोटे-छोटे पिक्सेल के रूप में थे। इमोजी जापान में काफ़ी कम समय में बहुत ही पॉपुलर हो गए इसके पीछे मुख्य कारण प्रतिद्वंद्वी मोबाइल कंपनियों ने Docomo के आईडिया की कॉपी की और 2000 के दशक के मध्य तक मोबाइल की दुनिया में इमोजी का जलवा बरकार रहा।

इमोजी को अप्ग्रेड किया गया: Emoji की लोकप्रियता को देखते हुए एप्पल ने 2008 में, iPhone OS 2.2 के साथ अपना पहला इमोजी सेट जारी किया।

471 इमोजी का मूल सेट केवल जापान में उपलब्ध कराया गया था। एप्पल स्मार्टफोन की दुनिया में कई सारे नए फीचर को पहले लाने के लिए जाना जाता है। स्मार्टफोन मैसेजिंग में इमोजी को लाने का श्रेय एप्पल को जाता है।

इमोजी कीबोर्ड की शूरवात: Apple का इमोजी प्रयोग जापान में अपेक्षा से अधिक लोकप्रिय हुआ और 2011 में, Apple ने सभी उपयोगकर्ताओं को iOS 5.0 के साथ अपने Emoji Keyboard को सक्रिय करने की अनुमति दी।

2015 में Emoji Keyboard डिफ़ॉल्ट रूप से सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इनेबल कर दिया गया था और तब से लेकर आज तक दुनिया में सबसे लोकप्रिय कीबोर्ड बन गया है और अब आज के सभी स्मार्टफोन में आपको इमोजी देखने को मिलेंगे। आइये अब हम इमोजी से सम्बंधित कुछ इंटरेस्टिंग और मजेदार फैक्ट्स के बारे में जानते हैं।

इमोजी से सम्बंधित कई सारे ऐसे फैक्ट्स है जिनके बारे में जानकार आपको काफ़ी आश्चर्य होगा। हमने नीचे इमोजी से रिलेटेड कुछ फैक्ट्स के बारे में बताया है आइये एक नज़र इन पर डालते हैं।

इमोजी के बारे में रोचक तथ्य

  1. फेसबुक एक ऐसा सोशल मीडिया प्लातोर्म है जिसपर सबसे ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है।
  2. भारत में सबसे ज्यादा इन इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। पहले नंबर पर 😂, दूसरे नंबर पर 😍 और तीसरे नंबर पर
  3. भारत में व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले इमोजी – पहले नंबर पर  -😘 दूसरे नंबर पर – 😂 तीसरे नंबर पर – 😍
  4. आपको यह जानकर काफ़ी आश्चर्य होगा की सभी देशों पॉपुलर इमोजी अलग अलग होते हैं।
  5. वर्ल्ड इमोजी डे 17 जुलाई को मनाया जाता है, इसकी शुरुआत 2014 से हुई है।
  6. सबसे ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल 25 से 29 वर्ष के लोग करते हैं।
  7. स्मार्टफोन की दुनिया में इमोजी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय एप्पल को जाता है।
  8. पहला इमोजी सन 1999 में बनाया गया।
  9. इमोजी बनाने वाला व्यक्ति  शिगेताका कुरीता एक इंजीनियर थे न की ग्राफ़िक डिज़ाइनर।
  10. इमोजी के बारे में और हर इमोजी के अर्थ जानने के लिए https://emojipedia.org/  पर जा सकते हैं।

अपनी खुद की इमोजी बनाएँ

क्या आपने अपना खुद का इमोजी बनाना बहुत आसान कर दिया है, आप एंड्रॉइड और आईओएस के लिए फ्री ऐप्स की मदद से खुद के इमोजी आइकॉन बना सकते हैं।

Makemoji, Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म में उपलब्ध है। यह बिल्कुल मुफ्त है, और इसकी मदद से आप इमोजी को अन्य दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं।

इमोजी का भविष्य क्या है?

इमोजी एक भाषा के रूप में भी उपयोग की जाती है, जिसमें अपने हाव-भाव को व्यक्त करने की भाषा है। इमोजी यहाँ रहने के लिए है और इससे भी अधिक शक्तिशाली हो जाएगा। उदाहरण के लिए, Apple ने उन्हें iOS 10 में बड़ा बनाकर उन पर अधिक जोर दिया है।

Unicode Consortium ने हाल ही में यूनिकोड 9 मानक पेश किया है , जिसमें कुल मिलाकर 72,802 से अधिक इमोजी अक्षर शामिल हैं। Pepsi-Cola जैसे ब्रांड्स ने हाल ही में इमोजी के अपने सेट को लॉन्च किया है।

आज के लेख में आपने जाना की इमोजी आख़िर किया होते है और यह किस प्रकार हमारी भावनाओं को समझने में मदद करते है, हम उमीद करते है की इमोजी क्या है (What is Emoji in Hindi) पसंद आया होगा, आज के इस आर्टिकल में हमने इमोजी क्या है इमोजी का इतिहास और इमोजी से संबंधित इंटरेस्टिंग फैक्ट के बारे में जाना।

उम्मीद है आपको इस आर्टिकल की मदद से इमोजी के बारे में काफी कुछ जानने को मिला होगा। अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपनों के साथ शेयर करना ना भूले।

Comments

2 responses