मूली क्या है? मूली खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

मूली (Radish) क्या है ? मूली जमीन के अन्दर पैदा होने वाली सब्ज़ी है। मूली एक रूपान्तिरत प्रधान जड़ है जो बीच से फूली हुई और ऊपर निचे से पतली होती है। मूली पूरे विश्व में उगायी जाती है। मूली की अनेक प्रजातियाँ होती हैं जो आकार, रंग के आधार पर भिन्न-भिन्न होती हैं। मूली…

मूली (Radish) क्या है ?

मूली जमीन के अन्दर पैदा होने वाली सब्ज़ी है। मूली एक रूपान्तिरत प्रधान जड़ है जो बीच से फूली हुई और ऊपर निचे से पतली होती है। मूली पूरे विश्व में उगायी जाती है। मूली की अनेक प्रजातियाँ होती हैं जो आकार, रंग के आधार पर भिन्न-भिन्न होती हैं। मूली को आप कच्ची या पत्तों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं मूली खाने से मधुमेह में लाभ होता है।

Muli Khane Ke Faayde
Muli Khane Ke Faayde

मूली के फायदे

मूली खाने से मधुमेह में फायदा होता है

मूली में पोटेशियम पाया जाता है, जो नियमित रक्त प्रवाह को बनाये रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। मूली का सेवन रक्त में शर्करा के अवशोषण को भी नियंत्रित करता है, जिससे मधुमेह में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

मूली का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है

मूली का रस बालों में लगाने से बाल मजबूत और घने हो जाते हैं। मूली का रस हमारे बालों को झड़ने से रोकता है। बालों से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आपको मूली के रस की मालिश करनी चाहिए। इसके लिए सफेद मूली सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।

मूली का रस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है

मूली वजन कम के लिए सहायक है। मूली में फाइबर की अधिक मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है मूली पेट में वसा को जमा नहीं होने देती है। जिससे पेट में जमा मोटापा दूर होता है। इसलिए वजन घटाने के लिए मूली के रस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मूली लीवर के स्वास्थ्य को सही रखती है

मूली लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मूली में डेटोक्सिफ्यिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो रक्त को शुद्ध करने और शरीर से विषैले प्रदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। लीवर को स्वास्थ्य रखने के लिए आपको अधिक से अधिक मूली का सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *