क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? अगर नहीं तो आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि क्षेत्रफल और अधिकतम जनसंख्या 2021 की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जिसका कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है। राजस्थान राज्य का नाम कर्नल जेम्स टॉड ने रखा था। इस राज्य में कुल 33 जिले हैं। राजस्थान राज्य की सीमा पांच राज्यों और एक देश से लगती है।
भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जिनकी कुल जनसंख्या 199,812,341 है। वहीं, क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य कुल 9 राज्यों और एक देश से घिरा है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य की लिस्ट [2021]
राज्य का नाम | राजधानी | क्षेत्र | कुल जिले |
राजस्थान | जयपुर | 342,239 वर्ग किमी | 33 |
मध्य प्रदेश | भोपाल | 308,252 वर्ग किमी | 51 |
महाराष्ट्र | मुंबई | 307,713 वर्ग किमी | 36 |
उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 236,286 वर्ग किमी | 75 |
जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन), जम्मू (शीतकालीन) | 222,236 वर्ग किमी | 22 |
गुजरात | गांधीनगर | 196,244 वर्ग किमी | 33 |
कर्नाटक | बैंगलोर (बंगलुरु) | 191,791 वर्ग किमी | 30 |
आंध्र प्रदेश | हैदराबाद (02 जून 2024 तक) अमरावती (प्रस्तावित) | 191,791 वर्ग किमी | 13 |
ओडिशा | भुवनेश्वर | 155,707 वर्ग किमी | 30 |
छत्तीसगढ़ | रायपुर | 136,034 वर्ग किमी | 27 |
उत्तर प्रदेश (UP) सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और यह कई वस्तुओं के उत्पादन के मामले में शीर्ष स्थान पर है, लेकिन देश के कुल क्षेत्रफल के मामले में यह चौथे स्थान पर आता है। गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है।
आज आपने सिखा, Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai इससे मिलते जुलते पोस्ट की सूची नीचे है, और आप नीचे कॉमेंट करके अपना सवाल पब्लिश कर सकते है।