क्या आप जानते हैं कि एक्सएमएल क्या है? XML का फुल फॉर्म हिन्दी में मतलब होता है? यहाँ पर आपको XML Full Form से जुडी हर एक जानकारी को बहुत सरल भाषा में एक्सएमएल फुल फॉर्म और एक्सएमएल किसने बनाया है की जानकारी प्राप्त करें।
XML Full Form in HindiXML का पूर्ण रूप एक्स्टेंसिबल मार्कअप लैंग्वेज (Extensible Markup Language) है। XML एक मार्कअप भाषा है। XML को W3C (वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम) द्वारा विकसित किया गया था। XML HTML सीमाओं को पूरा करता है। XML डेटा को संग्रहीत और व्यवस्थित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
HTML एक बहुत ही लोकप्रिय और बड़ी भाषा है। HTML में 100 से अधिक टैग हैं। इन सभी टैग को याद रखना और उनका उपयोग करना बहुत मुश्किल है। साथ ही HTML की प्रस्तुति ब्राउज़रों के अनुसार बदल जाती है। HTML में एक समस्या यह है कि आपके दस्तावेज़ में मूल सामग्री की तुलना में कई गुना अधिक टैग जोड़े जाते हैं।
इन सभी समस्याओं को XML के माध्यम से हल करने की कोशिश की गई है। यह बिल्कुल नहीं है कि XML जो HTML को Replace करता है। और निकट भविष्य में भी यह संभव नहीं है। XML और HTML को कॉम्बिनेशन द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। XML और HTML के Combined Version को X-HTML कहा जाता है।
XML की विशेषताएं क्या है
- XML एक बहुत ही Powerful Language है और यह अपनी कुछ विशेषताओं की वजह से दूसरी भाषाओं से अलग है।
- एक्सएमएल Complex Structure के Data को Handle करने के लिए बहुत ही शक्तिशाली और उत्कृष्ट विकल्प है।
- XML के द्वारा डेटा का डिस्क्रिप्शन टेक्स्ट-फॉर्मेट मे दिया जा सकता है।
- एक्सएमएल का प्रारूप मानव और कंप्यूटर Rableable दोनो है।
- XML डेटा को ट्री स्ट्रक्चर मे हैंडल करता है, जिससे तेजी से प्रसंस्करण होता है।
- डेटा को लम्बे समय तक स्टोर करने और दुबारा उपयोग करने के लिए एक अच्छी तकनीक है।
- XML मे डेटा को मार्कअप भाषा के द्वारा Describe किया जाता है।
XML का उपयोग, हिंदी में जानिए
- एक्सएमएल का उपयोग कई कार्य के लिए किया जाता है, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं।
- XML का उपयोग बड़ी वेबसाइटों को बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।
- एक्सएमएल का उपयोग संगठनों के बीच सूचना विनिमय करने के लिए किया जा सकता है।
- XML का उपयोग Load और Database पर Unload करने के लिए भी किया जा सकता है।
- एक्सएमएल का उपयोग StyleSheets के साथ मर्ज करने के लिए किया जा सकता है।
- किसी भी तरह के डेटा को XML-Document के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।