UPTET का पूरा नाम क्या है?
UPTET का फुलफॉर्म “Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test” और हिंदी में यूपीटीईटी का मतलब “उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा” है। UPTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए UPBEB (उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड) द्वारा आयोजित की जाती है। UPTET आधिकारिक अधिसूचना सितंबर के महीने में जारी होने की उम्मीद है।
What does UPTET mean? |
---|
परिभाषा: | Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test |
हिंदी अर्थ: | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा |
श्रेणी: | पेशेवर परीक्षा |
UPTET क्या है – What is UPTET in Hindi
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा I-V) और उच्च प्राथमिक (कक्षा VI-VIII) स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष में एक बार आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा है। हर साल उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) UPTET परीक्षा आयोजित करता है। हालाँकि, 2023 परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट – http://updeled.gov.in पर UPTET अधिसूचना जारी की।
हर साल UPTET परीक्षा के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवार आते हैं। 2019 में, कुल 16,34,249 उम्मीदवार पंजीकृत हुए, जबकि 15,14,716 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। 2018 में, कुल 18.25 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया, जबकि लगभग 17 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।